क्यो याद कर रहे बाबू कटुता के पल।
याद कर मुस्कराओगे बीते दर्दी पल।
अहम की गठरी लादे बहुत चले हम।
हल्के बने कभी तुम नही कभी हम।
हर एक मोड पर आते रहे कई मोड।
जीवन में समस्या के मिल जाते तोड़।
प्रेम की इस गली में कौन है अग्रसर।
प्रेमगली में कभी तुम नही कभी हम।
आते रहे खट्टे मीठे अनुभवो के पल।
हर पड़ाव में मिलते है दोस्त दुश्मन।
पीछे मुड़कर न देखे निकल आए दूर।
क्या फर्क कभी तुम नही कभी हम।
नही यहां कोई मंजिल नही कोई छोर।
चलते जाना सदा यहां नही कोई ठौर।
पीछे मुड़के क्या देखे निकल आये दूर।
बढ़ चले अब कभी तुम नही कभी हम।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

