कभी अपने से परिचय बढ़ाओ।
गुनगुनाओ कभी खिलखिलाओ।
कभी अपने भी तो होते जाओ।
वक्त ले कभी अकेले हो जाओ।
बहुत जी लिए जरूरतों के लिए।
कभी अपने लिए भी जी जाओ।
मजा कहां होता मंजिल पाने में।
मंजिल की राह में दिए जलाओ।
सूर उगे गहन अंधकार के बाद।
रोशनी सुरंग खतम होने के बाद।
कभी जीने के लिए पेट भर रहे।
वक्त ले कभी अकेले हो जाओ।
अगम राहे कदम बढ़ाते जाओ।
रुको कभी रोक लो कदमो को।
खो जाओ ध्यान की गहराई में।
वक्त ले कभी अकेले हो जाओ।
डुबो अंधेरे में अंधेरी दुनिया मे।
हो इंतजार उगे मन का सूरज।
कभी पा जाओगे वो चिरशांति।
जिसे ढूंढ़ने में भटके दिन रात।
नीरव निविड अंधकार के बीच।
रोशन हो जीवन मे इक सूरज।
मिट जाए जीवन का अंधकार।
अकेले हो जाना जाने उस पार।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

