टेक्नोलॉजी हाईजेक नया तो नही हुआ।
1945 जनसंहार विध्वंस सभी ने देखा।
हिरोशिमा नागासाकी ने कीमत चुकाई।
जैविक वार कॅरोना को हमने भी देखा।
आर्टीफिशल इंटेलिजेंस जो इज़ाद हुआ।
हाईजेक कर सत्ता ने ये टूल यूज किया।
घालमेल का सच मीडिया फैलाता गया।
सामान्य भाषा मे फेक न्यूज़ कहा गया।
सोशल साइट्स सर्फिंग के एडिक्ट हुए।
AI विश्लेषण कर मानव मन पढ़ते रहे।
हमारी भावना के अनुरूप हमे भड़काते।
मन के अनुकूल दिमाग को ग्राह्य बनाते।
सोशल मीडिया को नेता यूज़ करते गए।
अर्धसत्य परोस विचार हाइजेक कर गए।
भीड़ अनुयायी बनी उसे सच मानती रही।
वे वोट पाने भीड़ को मारकाट पर लाए।
अतीत के इतिहास में कई तानाशाह हुए।
लोकतांत्रिक नेता ज्यादा खतरनाक हुए।
क्या जुकरबर्ग ये अनुमान भी लगा सके।
अधिनायकवादी राक्षस ईजाद कर बैठे।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

