इतिहास निर्मम है सत्ता की छाह में पलता है
किसकी जड़े खोदता है किसे यह बख्शता है

हार्डवर्क क्यों हारेगा अब एमबीए न जीतेगा
उसे न्याय कब मिले जो धूप पसीने में तपेगा

उसकी इकॉनमी अच्छी थी आवाज़ उठ रही
पूछे मोदीनॉमिक्स में क्या कमी नजर आयी
 
जैसे कुम्हार चाक घूमाकर धरती घूमा रहा है
मेडम इकॉनमी घुमाती विश्व को घुमा रही है

हमारी आवाज़ थी पटेल को प्रधान न बनाया
कहते जहर न फैलता गडकरी क्यों न बनाया

डरेगा भी बिकेगा भी हमारे कहने में चलेगा
हम लिखने को कहेंगे इतिहास वही लिखेगा

हार्वर्ड वाला बोलता है इतिहास न्याय करेगा
मोटाभाई कैसे पकडेंगे जो इतिहास लिखेगा