कोई चालीस में कहता मै थक गया हूँ
कोई अस्सी में कहे बूढा कहाँ हुआ हूँ
समय पैमाना नही क्यों पैमाइश करते
जवान बूढा है तो बूढा जवान होता है
शरीर की उम्र नापने के क्या मायने है
जब मन जवान रहने की ठान लेता है
उम्र दराज़ हुए तो मन क्यों निर्बल रहै
विटामिन मन को देते शरीर स्वस्थ रहै
क्यों रिटायर होने के सपने देखते रहै
रिटायरमेंट जीवन के अंत का नाम है
छोड़ देना ये जीवन रब के कदमो तले
बिन मांगे मिलेगा जो रब तुम्हें चाहेगा
न वाहन कैसे जीवन से भाग पाओगे
बेफिक्र रहै मुर्दे में जान डाल जाओगे

