साधु वेष गले सर्प हाथ त्रिशूल लिए।
नंदी पर हो सवार महादेव चल पड़े।

बाल कृष्ण गोकुल में अवतरित हुए।
जीवन की पतवार बाल तेरे हाथ में।

गोकुल में नंद के द्वार अलख लगाए।
भिक्षां देहि माते जोगी ये पुकार करे।

रत्न न आस मैया लाल दर्शन करा दे।
संसार की नैया है कान्हा तेरे हाथ में।

मैया यशोदा ना करे लाल से दूर करे।
देख साधु रूप तुम्हारा मेरा बाल डरे।

मैया तेरा लाला है जग का रखवाला।
भवसिंधु पतवार तेरे बाल के हाथ में।

लाल रोवे भारी मैया आशंका से डरे।
आखिर हारी माई लाले को ले आई।

कृष्ण महादेव से अद्भुत मिलन करे।
जीवन की पतवार बाल तेरे हाथ में।