सभ्यता की सीढ़ियां जो चढ़ते गए।
चलते रहे अकेले कारवां जुड़ते गए।
जमाने की भीड़ में अकेले होते गए।
जिंदगी के सफर में कहां पहुंच गए।
जिंदगी सिमटती गयी हथेलियो में।
मोबाइल की दुनिया मे सिमट गए।
अकेले में रोते अकेले मुस्कराते रहे।
जिंदगी के सफर में कहां पहुंच गए।
स्वार्थ की दुनिया में रिश्ते भूले गए।
अपनी अलग ही दुनिया बसाते गए।
भीड़ में बढ़ते हुए अकेले होते गए।
जिंदगी के सफर में कहां पहुंच गए।
झांक लेते अपने गिरेबान में कभी।
प्यार पाते और मुस्कराहट बांट लेते।
जिंदगी में वजूद की कीमत आंकते।
जिंदगी के सफर में कहां पहुंच गए।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

