यु ट्यूब पर जो प्रोग्राम चलाया
लाल बत्ती ने ये असर दिखाया
तुमने तो जीना हराम कर दिया
फिर तो वह गुस्से में चिल्लाया

दिमाग मे कैसा फितूर आया
इसमे झूठ सूचक यंत्र लगाया
क्या समझते अपनी औकात
क्या झूठ भी कभी रुक पाया

क्या अपनी दादा गिरी करोगे
अब झूठ भी नही चलने दोगे
राष्ट्र विरोध का कीड़ा रेंग रहा
आज मैं तुमको पहचान गया 

तुम कहाँ कहाँ पकड़ पाओगे
तुम्हारी खोज में सेंध लगाएंगे
झूठ पर सच की परत रहेगी
झूठ सूचक यंत्र में सेंध होगी

अब देश मे एक कानून होगा 
हर झूठ का राष्ट्रीयकरण होगा
ऐलान यह लालकिले से होगा
हर झूठ विरोधी जेल में होगा