निकालो तरकश से तीर,
अस्तित्व की ये लडाई है।
जिस छत्ते में हाथ डाला,
उसको तुमने ही छेड़ा है।
जो घिर गए हो चारों ओर,
अब अभिमन्यु बन बैठे हो।
तुमने ही चक्रव्यूह रचा था,
उसे ही तोड़ने चल पड़े हो।
जिन सीढियों पर चढ़ गए,
उनको तुम तोड़ बैठे हो।
वक्त लाया है उस ठौर पे,
जहां अब राह किधर है।
वक्त की नजाकत जानते,
जरूरत सबकी पड़ती है।
जिस मार्ग को तोड चले,
वह राह तलाशने लगे हो।
#सुरेश गुप्ता
स्वरचित

