हर कोई सोचता यह क्या ले आया
टॉयलेट सिंक वो आफिस में लाया
मन्तव्य यह था 'जाने भी दो यारो'
जैसा हुआ अब उसपे मिट्टी डालो
कोई कहता अब तक यहां आया
वह कभी यहां हाथ नही धो पाया
आखिर उस दिन जीत कर आया
वो कितने नसीब सिंक कर आया
पैसा बनाया दुनिया मे फर्स्ट आया
दिल उतना बड़ा वो नही बता पाया
सिंक उसके लिए एक मजाक था
लाखो लोगो के दिल का ख्वाब था
एक स्टाफ से दो का काम लेना था
या फिर यूजर से डबल रेट लेना था
स्टाफ के सपनो को तोड़ लेना था
तेरा सपना क्या जॉब छीन लेना था
कैसे जाने देते यारो तेरा मजाक था
तेरे स्टाफ के जीने का आधार था
तेरी अमीरी रहे तुझको ही मुबारक
नसीबो से खेलने का ख्वाब न देख
ये दुनिया गोल है दुनिया से न खेल
वक्त का पहिया तो चलता जाएगा
समय से लड़ने का ख्वाब नही देख
जहां से चला था वहां पहुंच जाएगा

