तेरे कदमो में स्वर्ग है मैया 
तेरे ही गुण मैं गाता जाऊं
मैया सुध ले लेना हमारी 
तेरी आशीष पाता जाऊं

मैया त्याग की मूरत तुम 
पति समर्पण की सूरत हो
जो तुमको निहारता जाऊं
अपना अहं बिसार जाऊं

दिल मे सजी है मूरत तेरी 
रोज तेरा दर्शन कर जाऊं
जब चाहूं मिले कृपा तेरी 
जीवन सफल बना जाऊं 

टूट पड़ते पहाड़ दुखों के 
तुझसे संबल पाता जाऊं
कौई नही है ऐसा जग में 
तुझ संग जीत नही पाऊं

काया माया मैं जीत जाऊं 
मैया तुझे सदा करीब पाऊं
अब भरोसा नही है जग में 
तुझसे आस लगाता जाऊं

आस न टूट जाए मैया मेरी
साथ तुम हमेशा देते जाना 
भवसागर में डोल रही नैया
मां पतवार तू संभाल देना