करोना तांडव में सबकुछ बंद था।
घी दूध बढ़ा नही सब्जी सड़ी नही।
हर सप्लाई डिमांड के बराबर रही।
नकली या मिलावट ज्यादा हो गई।

फल सब्जी इंजेक्शन से पक रही।
रसायनों की मिलावट बढ़ती गई।
समाज मे चीजे कृत्रिम होती गयी।
पैदावार में पौष्टिकता नष्ट हो गयी।

कौन खेलते रहे आपकी हेल्थ से।
खेलने लगे वह आपकी वेल्थ से।
मानव भूख असीमित होती गयी।
फल सब्जियां बेस्वाद होती गयी।

दवाओं का असर जनता ने सहा।
कैंसर लीवर किडनी खतरा बढा।
मुनाफा कमाने खेती शर्मसार हुई।
निजी फायदा जहर की खेती हुई।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित