जब जबान चली बात पर बात चली
होते होते बात बढ़ी मुक्के लात चली
जबान संभाल जो लगाम नही लगी
बात जो रुकी तो जूतम पैजार चली
ब्रेक लगाए मगर जबान फिसल गई
आग लगाते कई राज यह खोल गई
दिल मे रहा गुबार जबान उगल गई
जमी हुई महफिल में शमा बदल गई
हुए ऐसे शूरमा जग में जो जबान दी
रविशशि टले जबान से टले न कभी
कहे बुजुर्ग तीन गज की जबान रही
जमे जमाए काम जबान बिगाड़ गई
गुस्से में वह बोले खींच लूंगा जबान
कड़वी जबान रिश्ते खट्टे कर जाएगी
कैंची की तरह मत चला यह जबान
मीठी जबान कई काम कर जाएगी
बात बात में कई जबान बोल पड़ा
हम बेजबान रहे शांति रह जाएगी
आज तु मत खुलवाना मेरी ज़बान
ये खुल जाए जलजला ले आएगी
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

