रामनाम की नदी पर लगी हुई है भीड़
धोबीघाट पर हो गई नेताओ की भीड़
राम नाम की वैतरणी नहाते ले ले नाम
पाक साफ उजरे भए हो गए सब साफ
पापी जुल्मी घूम घुम यहां पहुंच आए
बाकी बचे भक्तजन उन्हें घेर घेर लाए
राम नाम की लूट है लूट सको लेते लूट
धर्म ईमान से नही डिगे रहते पीछे छूट
राम ही राजनीति में कर देंगे बेडा पार
मनचाही सीट दे और दे संपति अपार
राजनीति में गोली खाई वे बोले हे राम
ये अध्याय संपूर्ण हुआ हे राम के साथ
राजनीति शुरु है जय श्री राम के साथ
पांव जमाते जाए बोलते जय श्री राम
माया सारी राम की आदि अंत है राम
इस धोबी घाट पर पापी धर्मी है साथ
नए नए जुर्म करते लेते राम का नाम
रामजी भली करे वे उबरे ले राम नाम
