अमृतकाल महिला सशक्तिकरण दिखाओ
वक्त पुकारता है हे सेबी मैया जाग जाओ
गरीब इन्वेस्टर मंझधार में कौन बचानेवाला
दस लाख करोड़ धुल गए हरकत में आओ
आप चौकीदार बने हुए सीसीटीवी बंद पड़े
फ्री फ्लोट स्टॉक कहाँ है इन्वेस्टर पूछते रहे
मनीलांड्री की आहट है आपमे हरकत नही
मैया अब तो जाग जाओ नैया डूबने लगी
मांझी डूबने लगा है पतवार है जिसके हाथ
वक्त नही है तमाशा देखो दूर से खड़ी आप
गरीब थोड़ा बचाते बैंक में पैसा डूब जाए
भेज दो लाइफ बोट इन्वेस्टर डुब न जाए
पीएफ एलाईसी का पैसा आपके पास है
जागो हे मैया चोर गठरी बांधे द्वार खड़ा है
पछताए क्या होगा चिड़िया चुग जाए खेत
वक्त रहते पकडो मैया आप से उनके हेत
रक्षक भक्षक हो जाए तो कौन बचावनहार
विनती आरती कर रहे है बचा लो सरकार

