मुश्किलो से संभाल रखा है सांसो को।
पल पल सांसो की डोर  टूटने लगी है।
अब भी दिल के कोने में आस बची है।
जिसका है इंतज़ार शायद वो आएगा।

बेवफा तो नही कोई मजबूरी रही होगी।
बेवफा बताए क्या बहकावे में आया है।
अब भी आशा की लौ टिमटिमा रही है।
संभाल रखा सांसो को कि वो आएगा।

हाथो में हाथ डालकर हम सपने बुने थे।
प्यार के उन पलो में कई कसीदे पढ़े थे।
लगता है आज कैसे बेवफ़ा हो जाएगा।
आज भी भरोसा है वह जरूर आएगा।

मुश्किल से उम्मीदों को संभाले रखा है।
इंतज़ार करते करते नजरे पथरा गई है।
धड़कने छूटने को बेताब हुई जा रही है।
क्यों नही आया दिल कहता वो आएगा।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित