फिजा में कीचड़ उछलने लगा है
फूलों की रंगत धुंधलाने लगी है
माहौल अजीब हलचल मची थी
कहीं इलेक्शन का आगाज नही
दलित मदरसे गिने जाने लगे है
मस्जिदे ढहाने की आवाज़ हुई
हवाएं चली हवाइयां उड़ने लगी
कहीं इलेक्शन का आगाज नही
बिखरे घरोंदों में टूटे वादे समेटे
जहां गरीबी पांव पसार रखे थे
नारों और वादों की बहार आयी
कहीं इलेक्शन का आगाज नही
निकल आये वे गरीबो को ढूंढने
लाशों के अंबार में इंसान ढूंढते
कहते सरकार आपकी बन रही
कहीं इलेक्शन का आगाज नही
हवा का झौंका आया था कभी
अब यादें भी जब धुंधलाने लगी
अजीब शकुन पल भर ही सही
कहीं इलेक्शन का आगाज नही
कब तलक आस करता आदमी
गली में तमाशा तो बरसो से रहा
शेर अब बकरे को घास डालता
कहीं इलेक्शन का आगाज नही
शकुन की बात बता दे आपको
इन्हें अपने हाल में बख्श देते तो
सीख लेते रहना जंगल के बीच
आदमी आदमी का खौफ न हो
इंसानियत किस हद तक आयी
आदमी आदमी का लहू पी रहा
जंगली होने के प्रमाण दिख रहे
कहीं इलेक्शन का आगाज नही

