अश्रु पूरित चेहरा लिए रो रोकर बता रहे।
जनता रोई हो गयी बेघर वे तो बेखबर थे।
जनता का प्यार फिर भी उनसे प्यार करे।
मरनेवाले मरते रहे क्या आपके लिए मरे।
महिलाएं प्यार करे वे भी यह इकरार करे।
फाड़ डाला तलाकनामा तलाक कैसे करे।
बेगुनाही साबित करेंगे तलाक नही दे रहे।
मरनेवाले मरते रहे क्या आपके लिए मरे।
आकर बहकावे में तलाकपत्र लिख बैठे।
जनता बोले किस इशारे पर ड्रामा रचते।
सदबुद्धि आयी वक्त पर गद्दी नही छोड़ते।
मरनेवाले मरते रहे क्या आपके लिए मरे।
लिखा पूछकर उनके इशारे पर फाड़ बैठे।
मगर भी शर्माता जाए क्या मुकाबला करे।
आप तो शासन विलास में सदा मस्त रहे।
मरनेवाले मरते रहे क्या आपके लिए मरे।
हाथ मे राजयोग की रेखा दिल्ली खींच दे।
मजाल क्या विधाता भी उसको मेट सके।
चिल्लानेवाले चिल्लाते रहे आप राज करे।
मरनेवाले मरते रहे क्या आपके लिए मरे।

