जिंदगी पल पल ख्वाब बुन जाती।
हकीकत राहों में रोडे डाल जाती।
चारो तरफ हरियाली नजर आती।
डगर पल पल कठिन होती जाती।
जीवन डगर में कई पड़ाव देखते।
सावन के अंधे तो हरा हरा देखते।
बड़े बड़े ख्वाब कहां लंबे टिकते।
जब तब हकीकत में ला पटकते।
जब जब जीवन से परिचय बढाते।
राहे कठिन होती ख्वाब हवा होते।
सुनहरे ख्वाब जीवन में बहार लाते।
टूटे ख्वाब बहुत कुछ सिखा जाते।
निकलते है हरियाली की आस में।
तब तो बंजर मैदान नजर आते है।
सावन पतझड़ आते जाते रहते है।
सपने में डूंगर हसीन नजर आते है।
#सुरेश गुप्ता
स्वरचित

