लोकतंत्र में सत्ता हुई संभ्रांत महिला सी
श्रापित रहोंगे रखेल सा व्यवहार न करो
"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते"यहाँ इतिहास रहा
दुर्योधन रावण शूरमा हाय में खप गया।
 
योगी है सता में जात न साधु की पूछिए
साधु जो जात बताए कहे जात बता गए
जरूरत में बाबा रोमियो स्क़वेड बनाए
हम डूबेंगे सनम तुम्हे ले डूबेंगे गात भए
 
लोकतंत्र सबको शासन का दे अधिकार
योगी या भोगी हो अपराधी या तडीपार
बीस में सुनते थे फख्र ये हमारी जात है
आज सीएम बोले फख्र हम राजपूत है
 
अपराधी राजनीतिक है पेशेवर तो नही
क्यों संदेह हो संदेह होने की जगह कहाँ
आये साफसुथरा मशीन क्लीन हो जाए
सुनो कहते है बीजेपी में अपराधी कहाँ
 
राजपूत अपराधी की श्रेणी में आते कहाँ
दुर्बीन रेंज में नजदीक नज़र आता कहाँ
साधु ने की राजनीति सब छूटे सांड हुए
पार्टी या शहर में बाकि फसल खात भए