प्रेमवृत की परिभाषा नही परिधि होती है
सीमा में आता है प्रेम से सराबोर होता है

प्रेम की नजरों से बस प्रेमी नजर आता है
घृणा रहती नही जीवन खुशनुमा होता है

प्रेम की भाषा नही अनकही चाह होती है
अबोल पशु भी जिसे पढ़ते समझ लेते है

प्रेम में दिल से आंखों का मिलन होता है
दिलो में सैलाब है आंखों में उद्गार होता है

प्रेम की धर्म जाति नही परिकाष्ठा होती है
दुनिया के हर धर्म की सीमा खत्म होती है

प्रेम शाश्वत जिसकी धुरी में टिका होता है
यहां से विश्व का हर धर्म उद्धभव होता है