यूं पल पल गुस्से में नही उबल पडो।
ज्यूँ रोटी कोई चूल्हे पर चढ़ जाती है।
यूं इठलाती बल खाकर चला करो।
ज्यूँ बेलते बेलते रोटी बल खाती है।

नागिन सी इठलाती बल खाती चलो।
ज्यूँ नाज़नीना दिल निकाल जाती है।
कातिल अदा से इठलाती चली चलो।
दिलरुबा यूं दिलफेंक अदा बताती है।

गुस्से को थूककर ऐसे मुस्कुरा जाओ।
ज्यूँ हसीना अदा बताते चली जाती है।
रूह फना हो जाए मदहोशी छा जाए।
ज्यूँ बेलते इठलाती रोटी बल खाती है।

लौट आएं वे हनीमून वाले हसीन पल।
यूं इठलाओ अदा से मदहोशी आती है।
दुनियां के झमेले में कौनसे कम गम है।
पास आओ ज्यूँ इक डाल इठलाती है।