हार का डर झलके चेहरा पसीने से तरबतर है
शतरंज की बिसात में इज्जत दांव पर लगी है
हम विश्वविजेता नौसिखिया ताल ठोकता है
महारथी हमसे हारे है इसकी क्या बिसात है
ढाई घर की चाल चले हमसे भारी पड़ता है
शूरमा मैदान छोड़ते जब ये कदम बढ़ाता है
किस मिट्टी का बना क्या सोच टकरा रहा है
घोड़ा पल पल बेलगाम है कैसे इसे संभाले
ये शोर से न डरे भिड़ने से ट्रोल कतराता है
खेल के गुर दिखाए देख दिमाग चकराता है
रामबाबू तोड़ न मिलता कौन लगाम लगाए
कोई जुगत भिड़ाओ इस पर सवार हो जाए
मोटाभाई दिमाग लगाऐं चाल पे नजर गडाए
एक बार काबू कर ले इस पर लगाम लगाए

