अक्षुण्ण हिन्दू धर्म उस मूकाम पर आएगा
विश्वमे हिंदुत्व का इतिहास लिखा जाएगा
निकले है धनुष ले मिशन पूरा कर मानेंगे
रामजी हमे माफ करे हम स्वर्ण मृग मारेंगे
धर्म सनातन शिक्षाएं लिए सदियो से रहा
सनातन मे और पन्ने अलग से जोड़ डालेंगे
बैठे है जिस डाल पर उसे काटकर मानेंगे
रामजी हमे माफ करे हम स्वर्ण मृग मारेंगे
अर्थव्यवस्था पुष्ट विदेशो से धन जो आता
मुस्लिम ख्रिस्ती देशों से घिरे रहते है मगर
फिर से परिभाषित करेंगे धर्म बदल डालेंगे
रामजी हमे माफ करे हम स्वर्ण मृग मारेंगे
सत्ता सीता की तरह हरण हो जाए तो क्या
रक्तरंजित धर्म के कंधों पे इतिहास लिखेंगे
सागर में रहकर भी मगरमच्छो से बैर करेंगे
रामजी हमे माफ करे हम स्वर्ण मृग मारेंगे
अराजकता का माहौल बन जाये तो क्या
आर्थिक विकास खंडित हो जाये तो क्या
अहिँसा राग अलापे डंडे की शक्ति बताएंगे
रामजी हमे माफ करे हम स्वर्ण मृग मारेंगे
राम नाम ने तारे लाखों अब हमारी बारी है
धर्म के युद्ध में हर आम बांहे फड़कती है
देश काल धर्म की हर सीमा लांघ जाएंगे
रामजी हमे माफ करे हम स्वर्ण मृग मारेंगे
बम मिसाइल के बीच डंडा शक्ति दिखाएंगे
धर्म अफीम पिला असंभव संभव बनाएंगे
अखंड भारत का स्वप्न साकार कर डालेंगे
रामजी हमे माफ करे हम स्वर्ण मृग मारेंगे

