ठौर ठौर भटकते रहे तीरथ नहाये हजार।

कटे भव बंधन गुरुमहिमा अनंत अगाध।

तनधन नश्वर गुरुकृपा शाश्वत प्रकट करे।

गुरु महिमा अनंत अगाधा वेद गान करे।

गुरु सर्वोपरि कल्याण दे गुरु मुक्तिदाता।
जीवन में सद्गुरु न मिले वह है अभागा।
जन्म-मरण के चक्कर से कौन पार करे।
गुरु महिमा अनंत है गुरु चरण शीश धरे।

न शांति न हरि मिले चौरासी भटक रहे।
नई दृष्टि नई युक्ति जो गुरु सत्संग मिले।
अंतहीन महिमा अनंत का दर्शन करा दे।
गुरु महिमा अनंत है भव सागर तार दे।

गुरुकृपा जड़ से चेतन साक्षात्कार कराए।
अनित्य में नित्य लखे आत्ममिलन कराए।
मिला सुअवसर आज मिलन का मौक़ा है।
गुरुमहिमा अनंत गोविंद से मिलन कराए।

#सुरेश गुप्ता
स्वरचित