मौसम का मिजाज क्या कहता है
कोई इधर कोई उधर से उड़ता है
चुनाव के मेघ जब नभ में छाए है
नभ में गिद्धो का संगम हो रहा है
गिद्ध गगन में नजर आने लगे है
जिंदा लोगो में शव तलाश रहे है
कोई भूखे मरे ये दावत सजाते है
शवो के अंबार में ये छाए रहते है
गरीब जनता राह पर न चल पाए
वे आसमान में छाते चले आये है
क्या जमीन पे कभी पांव जमाएंगे
जनता देखती नभ में घर बनाएंगे
चुनाव के आसार नजर आ रहे है
आधिपत्य की चाह में उडे जा रहे है

