जीवन मे कर रहा है बवाल,
घूमना फिरना हुआ मुहाल।
उसपर घरवालों के सवाल,
उफ्फ ग्रीष्म का यह काल।
सब परीक्षाएं हुई है खत्म,
छुट्टी का बेसब्री से इंतज़ार।
ग्रीष्म में शुरू आपातकाल,
उफ्फ ग्रीष्म का यह काल।
कोई पर्वत या हो नदी बांध,
नहाए स्विमिंग पूल ये ताल।
घूमते फिरते जाते ननिहाल,
उफ्फ ग्रीष्म का यह काल।
पसीना बहता लू से बेहाल,
ग्रीष्म धुप प्यास से परेशान।
बिजली जाती रहे बार बार,
उफ्फ ग्रीष्म का यह काल।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

