भाई के यहां गृह प्रवेश की घड़ी आई।
यहां वहां निमंत्रण भेजे माँ नही बुलाई।
भाई बहन रिश्तेदार सब मुंह फूला बैठे।
कैसे जाए मुहूर्त में मां ही नही आ रही।
पास पड़ोसी मिलके मोर्चा संभाल बैठे।
कैसे ऐसा करते मां को न्योता न दे रहे।
ना झगडा ना टंटा फिर ये क्या बात हुई।
दद्दू को निकाला था ठीक वे न आ रहे।
भाई जिद्द में बैठे फीता वे ही काट रहे।
बुजुर्ग कह न बैठे मांजी फीता काट दे।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

