भुत भविष्यत वर्तमान में समाहित राम।
प्रलय अविनाशी हृदय में प्रकाशित राम।
कर्ता न भोक्ता द्रष्टा दृश्य दर्शक है राम।
आकाश घट घट में घट घट में प्रभु राम।
कार्य कारण से परे एक सचिद्दानंद राम।
संकल्प द्वंद त्याग से चिद्दाकाश में राम।
सम्पूर्ण संकल्प जग धारण करता राम।
आकाश घट घट में घट घट में प्रभु राम।
देशकालसे परे अजन्मा अद्वितीय निर्द्वंद।
अणु के अणु में छिपा चिन्मात्र प्रभु राम।
बीज में वृक्ष ब्रह्म में कई जगत हुए राम।
आकाश घट घट में घट घट में प्रभु राम।
मन ज्ञानेद्रिय से अगम्य शून्य है आकाश।
जीवो की अन्तरात्मा में रहता है वो राम।
अन्तःकरण में नाना रूप में दृष्टिगत राम।
आकाश घट घट में घट घट में प्रभु राम।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

