टिकटिक करती घड़ी को मैं घूरता गया।
हरपल चलती रही मन में घर कर गया।
जिसने अतिक्रमण किया मुंहकी खाई।
जिसने ताल न मिलाई वह पिछड़ गया।

समय की चाल से जिसने ताल बिठाई।
उसकी ताल में जमाना ताल मिला गया।
समय की कीमत जान कीमती हो गया।
जिसने समय नही पहचाना पिछड़ गया।

कारवां साथ ले चला जो साथ हो लिया।
समय की कद्र न की जमाना छोड़ गया।
वक्त साथ छोडे जमाने मे कहीं नही रहा।
जिसने ताल न मिलाई कारवाँ छुट गया।

काल नियत चाल संयत कर बढ़ता गया।
गति पहचानी गति से गति मिलाता गया।
समय की डोर थामे वक्त के सहारे बढा।
गति वक्त से मिलाई वो मालामाल हुआ।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित