गऊ वत्स का प्यार जैसे ईश्वर संसार।
गोपाल अवतार करे हिन्दू धर्म संचार।
अमृतमंथन से कामधेनु का प्रादुर्भाव।
देती पंच गव्य बाँटती धरा पर अमृत।
आहुति से होती सूर्य की किरणें पुष्ट।
अन्न, पौधे, घास उत्तपन्न करे औषध।
मेघ बरसाती करती है भरण-पोषण।
गाय विश्व की माता गौघृत से हो होम।
गाय से सम्पन्न हो हिन्दु धर्म संस्कार।
गाय का पंचगव्य होता है पवित्र श्रेष्ठ।
श्राद्ध-कर्म में खीर से होते पितृ तृप्त।
वैतरणी से तारने के लिए करे गोदान।
गाय अंगों में सब देवताओं का वास।
गाय की छाया सेहो शुभ का आभास।
गाय देती है अर्थ धर्म काम और मोक्ष।
चारों सिद्धि देती वंशवृद्धि और मोक्ष।

