यह फ़िल्मी सीन जॉनी के पास बेरहम दिल है
जीतेजागते इंसान मोम का पुतला बना देता है
उसकी लाठी में आवाज़ नही डरो ऊपरवाले से
करना वैसा भरना अत्याचार कर भूल जाते है
कभी छुरी चलाई औरो पे अब गला तुम्हारा है
वहां माफी नही होती वक्त की बेरहम मार है
गरीब की हाय बुरी अज चर्म लोहा भस्म करे
हाँ मैं हिन्दू हिला जब उसका बेटा मारा गया
मगर कैसे भूलता उसने कितनो के बेटे मारे थे
गलत हुआ वह न्याय के पक्ष में कब था खड़ा
कौनसे धर्म कौनसे कानून की दुहाई वह देता
वह न्याय मार बैठा किस न्याय की आशा करे
वहशी दरिंदे बेलगाम हो बेबस से टकरा जाते
कोई तो आगे आने थे उचित जवाब दे सकते

