गारंटी कार्ड मिला मनाते खुशी सभी।
भूल गए सभी ये नजरो का धोखा है।
गारंटी हाथ मे सिर पे सितारा नही है।
झांसे में जनता शर्तो से अनजान है।

रीते कनस्तर खाने को सामान नही।
खाली पड़े खजाने जनता बेजार है।
भेड की खोल में घूम रहा है भेड़िया।
लगता यह इलेक्शन का आगाज़ है।

वचन दे रहे सभी सितारे तोड़ लाएंगे।
अगर जीत गए जेब पर डाका डालेंगे।
रेवड़ियां बांटते झांसे में हिंदुस्तान है।
आये वोट मांगने देने को हरिनाम है।

नंगे भूखे घूम रहे मगर नशे में चूर है।
किंकर्तव्यविमूढ़ सब वोट देने चले है।
इससे शिकारी ही लहूलुहान हुआ है।
डालो हथियार वोट खाली कारतूस है।

कर्ज़ में डूबा हुआ देश सब लूट रहे है।
भेड़िये नोच नोच कर खाए जा रहे है।
जी रहे आंख में आंसू का सैलाब लिए।
वहां ही उनकी जीत का जश्न सजा है।

हाथ मे गारंटी कार्ड आंखों में आंसू है।
गारंटी किधर है बस शर्तो का जाल है।
गारंटी कार्ड केवल कार्ड नही गारंटी है।
आपके जमीर पर ये जेब पर डाका है।

जीतेगा कोई भी मातम हर घर मे होगा।
लड्डू फिर बनेगा लोट अपनो में बंटेगा।
देश की नही यही घर घर की कहानी है।
इलेक्शन लोकतंत्र देश का अभिमान है।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित