हरयाणवी ताऊ एक बार ऐसे फंस गया 
दो और दो पांच होते ऐसी शर्त लगा गया

हारने पर उसने भैंस देने का वादा किया
अब माने नही गांव समझाकर हार गया
 
मामला चौपाल में आया सबने समझाया
नही माने पंचों ने उसकी बीबी को बुलाया

बीबी उसे समझाने को एकांत में ले गई
मान जाओ समझ जाने की गुहार लगाई
 
बोला ताऊ बीबी से तू बहुत ही भोली है
हार मान लूंगा तो भैंस देनी पड़ जाएगी

पंचों के बीच बीबी को बात समझ आयी 
दो और दो पांच होवे पंचों से गुहार लगाई