गंजो की नगरी में वे कंघे बेच रहे।
वाक्पटुता के हर बंधन वे तोड़ रहे।
इतराते जाते अपनी सफलता पर।
हर कोई उनके गुणगान कर रहा।
 
राजनीति के हमाम में सब थे नंगे।
किसमे हिम्मत ले सके इनसे पंगे।
जनता पिसती रहती ये फिरते चंगे।
अब अस्सी करोड़ गरीब यहां नंगे।
 
छोड़ो हरा धरातल पर उतर आए।
गुजरा सावन बंजर जमीन निहारे।
डूबते भक्ति में मगर आंख उघाडे।
छा रहा पतझड़ हरा चश्मा उतारे।
 
बिकी कंपनी नौकरी कहाँ पाएंगे।
टूटेगी धरोहर अतीत खो जाओगे।
अपनी भक्ति के गुलाम रह जाएंगे।
ढही संस्था कैसे आजादी बचाएँगे।

#सुरेश गुप्ता
स्वरचित