सतर वर्षो में न हुआ जो हुआ वह बेच दिया।
विकास बचा कहां सोचे ध्यान मंदिरों पे गया।

धार्मिक आस्था का धंधा भी सदियों से हुआ।
संगठित व्यापार सरकारी संरक्षण में न हुआ।

इंडीया में सदियों से धर्म का व्यापार न हुआ।
इस ओर ध्यान गया नया विकास टार्गेट किया।

काशी कॉरिडोर से तब उज्जैन महाकाल हुआ।
बनारस से क्रूज़ चलाई धर्म का तमाशा हुआ।

अस्सी करोड़ गरीब मंदिरों में आंसू बहा आते।
ईश्वर महंगा हुआ तिजारत का सामान हुआ।

कमाई लुटाने का अनुपम अवसर आता गया।
गंगा विलास क्रूज में विलास का विकास हुआ।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित