गली में नया बंदर उछल कूद मचाए
गुलाटी मारे बहुत सबको लुभा जाए

गलीवाले इकट्ठे हो तालियां बजाए
इक्का दुक्का लूट खसोट कर जाए

बंदर के मजाक की हद बढ़ती जाए
गली में धीरे धीरे ये आम होता जाए

बुजुर्ग समझाए पर बच्चे पीछे जाए
आम खास से लूट खसोट कर जाए

हद हुई बुजुर्ग की धोती खींच भागे
सहनशक्ति छोड़ लट्ठ ले पीछे भागे

फिर सड़क पर जनता निकल आए
अब पानी सर के ऊपर बहता जाए

मजाक एक हद तक अच्छी लगती
सीमा पार करदे ये कड़वी हो जाती

जान बचाने को बन्दर भागता जाए
कब तक सहन करे लोग पीछे भागे