जब भी एकाकीपन करवट लेता है
पहले तन्हाई काटने को दौड़ती है
लोग तो चाहते रहते दिलो जान से
दिल मे आलोचना का डर रहता है
दुनिया साहस को सलाम करती है
रोनेवाले के साथ कौन यहां रोता है
जैसे सहानुभूति से वोट बटोरते है
जब बोलते गाली खाना नियति है
दिल ने सदा अच्छा करना चाहा है
नाकामी का डर पीछे से झांकता है
आज अपनी परछाई पीछे पड़ी है
क्यों प्रशंसा भी आज गाली लगी है
जब अतीत की गरीबी में झांकते है
आज के वैभव से डर लग जाता है
जैसे बीच मे बहुत कुछ छूट रहा है
आलोचनाओ के बीच ऐसा लगा है
जब तन्हाई हावी होने लगती है
एक अनजाना सा भय व्यापता है
दिल मे गहरा दबा दर्द जगाता है
यह डर लबो पर फिसल आता है
तेरे दुख से मेरा दुख कहीं बड़ा है
अनजाना डर मेरा पीछा करता है
सोच न पाता सवाल कौंध जाता है
मेरा डर दिल से यह बोल जाता है
मैं भी चाहता था चाहता रह गया
विज्ञापन में मेरा चेहरा चमका देता
पर जब देखा बची जगह फ़ोटो में
विज्ञापन में जगह बची ही कहां है
मेरा दर्द मेरे काम मे झांक जाता है
जब कानो में गाली गूंजती जाती है
मगर कहीं तो भय पीछा करता है
या डर ही मन में कहीं गहरा बैठा है
जनता में जो चाहत गिरने लगती है
आलोचना की गूंज से डर लगता है
गाली का डर इस कदर हावी हुआ है
कोई अच्छा बोले गाली लगने लगा है
