खाई एपल से स्टीव ने नाम कमाया
एपल ने आदम को स्वर्ग से निकाला
एक एपल न्यूटन की नींद उड़ा गया
एपल विकासवाद का केंद्र बन गया
वही एपल जो हिमाचल ने उपजाया
अडानी ने जहां अपना पंजा गड़ाया
न्यूटन से ज्यादा वो एपल गिरा गया
एपल काश्तकार की नींव हिला गया
एपल बिकता गया बारह के भाव में
किसान देखते कौन माल बना गया
वे नजरे गड़ाए देखते भाव आने का
सब जानते कौन फायदा उठा गया
कह रहे तूमने गरीबो पर डाका डाला
मित्रवाद की भेट यह एपल चढ़ गया
धनिक वक्त की नजाकत पहचानता
आज कीमत चुकाने का वक्त आया

