आज फिर कोई दिल के तार छेड़ गया।
भुला आया जमाना फिर से याद आया।
आया आया ये फिर चला गया चिल्लाते।
टीवी दर्शन की झलक पाने तरस जाते।
ग्रामोफोन रिकॉर्डर वॉकमेन पर संगीत।
रेडियो वे बड़े डब्बेवाले श्वेत स्याह टीवी।
दिनभर खप जाते बारबार तार को छेड़े।
एंटीना का जमाना आंख मिचौली खेलें।
टीवी एंटीना की बांह मरोड़े छेड़ते जाते।
कभी थोड़ा ऊपर कभी नीचे कर जाते।
क्यों न गर्व करे अपनी उस स्किल का।
बचपन के वो क्षण जाने कहाँ खो गए।

