देहावसान का दंश सृष्टि ने सदा झेला है।
वृक्ष धराशायी हुए नई कोंपले उग आई।
पुराने वस्त्र छोड़ आत्मा नए धारण करे।
सृष्टि का अटल सत्य सदासे मृत्यु रही है।
दादा के जनाजे को पुत्र पौत्र उठा चले।
कोने में कहीं हम भी तो आंसू बहा रहे।
जमाना था दादाजी लाइब्रेरी में सजे रहे।
आसपड़ोस सलाह मशवरे को आते थे।
दूर दूर प्रसिद्धि गणमान्य लोग मानते थे
पुत्र जन्म रेडियो फोन युग आरम्भ हुआ।
बरसो शान बरकरार रही कीर्ति बढ़ रही।
चारो और खुशी पहला पौत्र जन्म हुआ।
फिर मोबाईल आईपेड इंटरनेट आ गए।
परिवार बढता रहा खुशियां बढ़ती गयी।
जमाना बदला दादाजी की पूछ घट रही।
यह पीढ़ी बहुत शातिर तेज दिमाग रही।
कब्र तैयार थी किताबीयुग का अंत था।
पौत्रों में आत्मा बसे नवयुग शुरू हुआ।
पुरानी पीढ़ी ने ज्ञान का संग्रहण किया।
नेटवर्क से ई किताब युग आरंभ हुआ।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

