कहे पांडव अनिष्ट बहुत हुआ
स्वजनों का हमसे संहार हुआ
कृष्ण यह जघन्य अपराध हुआ
पूछे क्या अब निराकरण हुआ

बोले कृष्ण एक महायज्ञ करो
सभासद साधु साधु बोल उठे 
मगर युधिष्ठर ने संदेह किया 
कैसे जानेंगे यज्ञ सफल हुआ

टेकरी पर एक घंट बांधा गया
कृष्ण कहे ये आपही बज उठे
तब राजन मनोरथ संपूर्ण हुआ
मान लेना कि यज्ञ सफल हुआ

प्राणपन से सबने योगदान दिया
पांडवो का यज्ञ कार्य पूर्ण हुआ
चिंता की लकीरें तब गहरा गयी 
घंट न बजना था नही बज उठा

बोले कृष्ण कुछ तो छूट गया
किसी संत ने प्रसाद न लिया
खबरी भेजे गए तो ज्ञात हुआ
स्वपच मुनि ने प्रसाद न लिया

सेनापति उनको लिवाने गए
आश्वासन पाकर लौट आए
तब युधिष्ठर ने भीम पठाये 
मग़र मुनि तब भी नही आये 

कृष्ण बोले वे ज्ञानी है निष्कामी 
ससन्मान उनको बुलाया जाए 
रानी ने आज्ञा शिरोधार्य किया
रानी द्रौपदी आमंत्रण देने गयी

मुनि ने आमंत्रण स्वीकृत किया
मुनि कहे क्या दक्षिणा देगी रानी
क्या महायज्ञ का फल दे सकेगी
सब आपका कह देवी मुस्कराई 

आपकी की ओर जो कदम बढ़ा
लाख यज्ञ समान जो पुण्य हुआ
जितने कदम चलकर यहां आयी
उस यज्ञ का फल आपका हुआ

मुनि बोले आयुष्मती भव रानी
मुनि प्रसाद लेने प्रसाद पधारे
सब ओर खुशी की लहर दौड़ी
सब देखते रहे घंट बजता रहा

कौन जान पाया दलित थे मुनि
भगवत साक्ष्य में यज्ञ संपन्न हुआ
इतिहास ने द्वापर में यह सन्मान
फिर एक दलित के नाम किया