तेंदुआ माँ से बच्ची लेकर भाग जाता।
पास पडोस मिल उसको बचाने जाता।
सदियों बाद सभ्य समाज बनता गया।
न आदमी बदला न तेंदुआ बदल पाया।
आज भी वही भय का वातावरण रहा।
दरिंदा मां के हाथों से बेटी छीन भागा।
दरोगा सबल की सुरक्षा में व्यस्त रहा।
दरिंदा न पकड़ा जाए सुरक्षा देता रहा।
बेबस लाचार मां आज मंजर देख रही।
मैं कोने से वहां दलित मुस्लिम देखता।
क्यों आतंकी यहाँ संस्कारी होता गया।
समाज अपराधी में भेद कैसे कर गया।
दरोगा बस्ती में अपनी नींद सोता रहा।
शासन फिर एक नया कानून बना रहा।
किसे फुरसत कौन उसे बचाने जाता।
सभ्य समाज दूर से विडीओ बना रहा।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

