किसको रहे खबर किधर बहते जाए।
बच्चे सा छोटा दिल पलपल उडा जाए।
दुनिया की बंदिशे देख दिल बैठा जाए।
दुनिया के भंवर में डुबते उतराते जाए।
संस्कार शिक्षा देख बचपन खौफ खाए।
शिक्षा से दबा जैसे गधा वजन ढ़ो जाए।
सच क्या सिखाए वे झूठ बोलते जाए।
दुनिया के भंवर में डुबते उतराते जाए।
जोड़तोड़ स्वार्थ लालच वह सिखा रहे।
बुढापा बीमारी आए परवश होते जाए।
संस्कृति भूले दुनिया मे भटकते जाए।
दुनिया के भंवर में डुबते उतराते जाए।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

