तलाक जब हुआ आँसू ढ़लकाती

वो दुखी मन से आपबीती बताती


रहने दो रामबाबू सुन नही पाओगे

दास्ताने दर्द का मंजर क्या जानोगे

 

वहां क्या क्या अत्याचार नही हुए

यूं निकाल घर से बाहर कर दिया


कोई नही अपना दर्द सुना पाती

जैसे मेरा कोई वजूद ही नही रहा

 

किस किसको अपना दुख बताती

दिल जारजार रोया गलत जो हुआ


पचास वर्ष अच्छे दिन में सब सहा

बुरे वक्त में जैसे मैं किनारा कर गई

 

गले लग रोई मैं गलत कैसे हो गयी

मेरे दोस्ताने पर भला बुरा कह रहे


वह भी बीच सभा गले पड़ आया

वोह दोस्ताना याद क्यों नही आया

 

मेरी नही मानो जी तेबीस से पूछो

उन सबसे वह किनारा करता गया


कायर डरपोक वह गम्भीर न रहा

नाकामी के पीछे सदा छुपता रहा

 

मैया उसकी अध्यक्ष नाम की रही

वह संघटन को हाइजेक कर गया


उसके सुरक्षा गार्ड फैसले लेते रहे

हमे सबके सामने जलील कर गया

 

तुमने दशकों का संबंध तोड़ डाला

मुसीबत में ही तो अग्निपरीक्षा होती


कहते तूमने दोस्ती का हक़ निभाया

साथ दे अपनी सता घर सब बचाया