गीता का ज्ञान है ये मार्ग प्रशस्त करेगा
आपका क्या गया आपने क्या गुमाया
वक्त जरा दुखद है हम आपके साथ है
आपने हमसे कमाया वो ही गुमाया है
यह हिंडेनबर्ग को क्यों मिर्ची लग गयी
कम से कम करीब आकर पूछ तो लेते
यह विदेशी चाल है वह हमसे जलते है
और आपका प्रॉफिट जलाते चल पड़े
ये विदेशी क्या जाने धंधा कैसे होता है
इसे फ्रॉड नही कहते बिज़नेस होता है
विकासशील देश में हम विकास करेंगे
नही तो क्या यहा बैठ पकोड़े ही तलेंगे
अगर कोई गलत और फ्राड हुआ होता
एक सौ तीस करोड़ ने देख लिया होता
भरोसा करो मत ध्यान देना इधर उधर
ये भड़काने वालो ने सैना लगा रखी है
ईड़ी सीबीआई भी खामोश नही रहती
फ्रॉड होता कहीं तो आवाज़ हुई होती
हां वे विपक्ष ठिकाने लगाने में व्यस्त है
मगर मान लेना वे तो चौक्कने दुरस्त है
जागरूक चौकीदार है बेफिक्र सोइये
हुआ भी गलत आपको क्या करना है
अगर हम बिक भी जाए इस जहां में
वादा निभाना आपको साथ रहना है।
आपका तो दस टका नुकसान हुआ
हमारा चौवन हजार करोड़ धूल गया
न हम बेजार हुए न तुम बेजार होना
पैसा हाथ का मैल है दोस्त बने रहना

