दोस्त तू मेरी जिंदगी में's image
515K

दोस्त तू मेरी जिंदगी में


हे मेरे दोस्त कब हम करीब होंगे
अपनी दुनिया होगी  मिल बैठेंगे 
न लेने की न देने की चाह होगी 
पर एक दूजे पर हक जमा बैठेंगे

जब अकेलापन काटने दौडेगा
जीवन मे जब जब अकेले होंगे
ऐसे पलो में यह ख्वाहिश होगी
हे दोस्त करीब में ही बैठा होगा

तेरे सामने तो दिल खोल बैठेंगे
कंधे पर सिर रखकर भी रो लेंगे
डांट सकेंगे जब तब लड़ पड़ेंगे
जब चाहे तुझको कॉल कर लेंगे
Read More! Earn More! Learn More!