ये गलत है न वो गलत तब नसीब गलत था
न किसी ने गुनाह किया फिर अपराध हुआ
सन् बारह से बाइस तक यात्रा करदी हमने
देखते जाते कितना पानी गंगामे बहता गया
न छोटे कोर्ट गलत रहे न बड़ा ही गलत था
स्वच्छता अभियान में गंगा मैली होती गयी
मरनेवाला मरा और जिंदा जेल में पड़ा रहा
यक्ष प्रश्न गुनाह हुआ या सजा से बरी हुआ
कानून निर्माता और रखवाला पंगु बना रहा
विधायिका कोर्ट अपराधी के करीब दिखा
क्या अपराधी समाज मे खुला घूमता रहा
क्या न्याय ही बेगुनाह से अन्याय कर गया
बलात्कार की सजा मौत कानूनी किताब में
यह बड़ा सवाल रहा कौन मौत बाँटता गया
कानून का रखवाला बलात्कारी के साथ था
खुदा कैसे यह खेल तेरी आंखो समक्ष हुआ
नेता जनता बलात्कारी आशीर्वाद से धन्य हो
जब जब यहां चुनाव आए पेरोल पर रिहा हो
नेता अगर ये गुनाह करे कानून से बच जाए
चुनाव जीतकर बलात्कार पर कानून बनाए
कब तक पीड़िता न्याय की गुहार लगा पाती
कहे कोई बलात्कारी से अब समाज सो चुका
अपराधी चौराहे पर दो मोमबत्ती जला आए
मृतात्मा को शांति मिले न्याय दम तोड़ चुका
