शनै शनै नींद के आगोश वे गए वीर खड़े जो साथ।
कुंभकर्ण अस्त्र जो चला निर्बल मैदान छोड़ जात।
देशी बैंकों से लोन ले देश छोड़ विश्व में गए भाग।
गजब गुजराती स्किल है विश्व लोन ले कहां जात।
महान नाम वह शैतान है गली में रुतबा लाजवाब।
बेट उसका बेटिंग उसकी न हो मैदान छोड़े भाग।
तस्वीर बनाए अपने मन की जो बिगड़ते हालात।
तहस नहस कर डालें जब माहौल न आता रास।
न शिक्षा न परिवार के प्रति न रहा कोई सन्मान।
जीवन में भगोड़ा जिसका कोई रहा न अभियान।
मन मे डर बसाना होगा आज होते जाना सजग।
दिशाभ्रम में जो जी रहा देने लगे जब दिशा ज्ञान।

