आज उसको ही ढूंढने निकल पड़ा।
कहता रहा जिसे मेरे घर का पत्ता।

कोई बताए आखिर क्या थी खता।
दिल से बोलो पीर कब तक सहता।

भटकता रहा इन्ही हसीं वादियों में।
मगर दिल को कहीं शकुन न मिला।

मिले वो जो वाकिफ इन गलियो से।
दिल से बोलो पीर कब तक सहता।

निकल पडा था अनंत की यात्रा पर।
न जिसका कोई ओर न छोर ही था।

दे जाता कोई उस मंजिल का पता।
दिल से बोलो पीर कब तक सहता।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित